किच्छा विधानसभा क्षेत्र में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है। पिछले 1 महीने से किच्छा विधानसभा क्षेत्र में लगातार चोरी ,फायरिंग, खुलेआम जानलेवा हमले सहित तमाम तरीके की आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है। वही बीते दिन एक 3 साल की मासूम बच्ची कि दुष्कर्म कर उसी के रिश्तेदार ने उसकी हत्या कर दी। उस फूल जैसी मासूम को देखकर भी इस हैवान रिश्तेदार का दिल नहीं पसीजा।
किच्छा के ग्राम बखपर में 20 वर्षीय नशेड़ी मौसेरे भाई ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप कर हत्या कर लाश को छुपा दिया। जानकारी के मुताबिक 3 साल की इशिका संजय कुमार की बेटी थी। मासूम को उसका मौसेरा भाई अजय 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ये कह कर ले गया कि तेरी मम्मी गेहूं काट रही है। उसके पास लेकर जाऊंगा लेकिन वह उसे गांव में ही नहर किनारे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।
वही परिवार वालों को बच्ची के लापता होने पर ढूंढने से पता चला कि उसका मौसेरा भाई उसको और मोटर साइकिल पर बैठा कर ले गया है।तभी बच्ची की मां अपनी बहन के घर पहुंची। उन्होंने वहां अजय से पूछा लेकिन वह गुमराह करता रहा। उपरांत पुलिस ने अजय को लाकर पूछताछ की लेकिन वह दिन भर पुलिस को भी गुमराह करता रहा। रात 9:00 बजे के आसपास पुलिस शव तक पहुंच पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए। वही मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ ने पीड़ित बच्ची के पिता से किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ की फोन पर बात कराई और विधायक तिलकराज बेहड़ ने पीड़ित पिता को दूरभाष पर सांत्वना देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के साथ वह किसी तरीके का अन्याय नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता से उनको मदद दिलाई जाएगी तथा वह अपने निजी खर्चे से उनको न्याय दिलाने का भरपूर प्रयास करेंगे।