इस समय लोगों का रुझान सिनेमाघरों से अधिक ओटीटी (OVER THE TOP) पर है। ओटीटी पर इस समय हर तरह का कंटेंट मौजूद है। पिछले हफ्ते कई फिल्मों और वेब सीरीज ने ओटीटी पर धमाल मचाया था। इस हफ्ते भी बहुत सी फिल्में और सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं। तो जानते हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में जो इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली हैं।
स्ट्रेंजर थिंग्स, सीजन 4
स्ट्रेंजर थिंग्स नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज है। इसके नए सीजन का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज के चौथे पार्ट को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। वॉल्यूम वन 27 मई को रिलीज होगी।
केजीएफ चैप्टर- 2
सिनेमाघरों में कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म केजीएफ चैप्टर- 2 27 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों के भीतर 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली थी। फिल्म में यश के अलावा रवीना टंडन और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
फिल्म अटैक
जॉन अब्राहम स्टारर यह एक सुपर साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म अटैक पार्टः 1 भी अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार हैं। फिल्म 27 मई को ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज होगी।
तुलसीदास जूनियर
तुलसीदास जूनियर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण आशुतोष गोवारिकर और निर्देशन मृदुल का है। तुलसीदास जूनियर ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर की आखिरी फिल्म है जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज आज रिलीज हो गई।
स्टार वार्स: ओबी वान केनोबी
स्टार वार्स की मिनी-सीरीज ‘ओबी-वान केनोबी’ ऑनलाइन बहुप्रतीक्षित टीवी सीरीज है। पहले इसका प्रीमियर 25 मई को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर होना था लेकिन, अब इस सीरीज का प्रीमियर 27 मई को होगा।