नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में प्रतिदिन हो रही बढ़ोत्तरी चिंता में डाल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 7584 नए संक्रमित मिले हैं।
इस दौरान 24 मौते हुई हैं। पिछले 10 दिनों से लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
गुरुवार को देश में 7240 मरीज मिले थे, इसकी तुलना में शुक्रवार को 344 मरीज ज्यादा मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय केस भी 3769 बढ़कर कुल 36,267 हो गए हैं। वहीं, 24 और मौतों को मिलाकर अब तक कुल मौतें 5,24,747 हो गई है।
इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,32,05,106 हो गई है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण भी जारी है। अब तक वैक्सीन की कुल 194.76 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
दैनिक संक्रमण दर 2.26 फीसदी
सक्रिय मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों की 0.08 फीसदी है। देश में महामारी से रिकवरी की दर 98.70 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर 2.26 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.50 फीसदी है। देश में महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,44,092 हो गई। कोरोना मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।
पिछले 10 दिनों में आए कोरोना संक्रमण के नए मामले
तारीख नए केस
1 जून 2745
2 जून 3712
3 जून 4041
4 जून 3962
5 जून 4270
6 जून 4518
7 जून 3741
8 जून 5233
9 जून 7240
10 जून 7584