नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। हालांकि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को वृद्धि की रफ्तार कुछ कम रही। शुक्रवार को 12,847 नए मरीज मिले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 14 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। गुरुवार को 12,213 नए संक्रमित मिले थे, जबकि शुक्रवार को 12,847।
इस तरह कल की तुलना में आज 634 मरीज ज्यादा मिले हैं। कल की तुलना में आज मौतें भी ज्यादा हुई हैं। गुरुवार को 11 मौतें हुई थीं।
दूसरी ओर उप्र में भी कोरोना के नए केस मिलने की रफ्तार बढ़ी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 413 नए मामले मिले। लगभग 3 माह बाद 400 मरीजों का आंकड़ा पार हुआ है।
कोरोना के आंकड़े एक नजर में
कुल मामले: 4,32,70,577
सक्रिय मामले: 63,063
अभी तक की रिकवरी: 4,26,82,697
अब तक हुई कुल मौतें: 5,24,817
कुल वैक्सीनेशन: 1,95,84,03,471