मुख्य समाचार
अशोक गहलोत के भाई के घर CBI की रेड, पोटाश घोटाले से जुड़ा है मामला
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2022/06/ashok-gehlot-with-brother-agrsen-gehlot.jpg)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के घर सीबीआई ने छापा मारा है। इससे पहले अग्रसेन गहलोत के घर ईडी का छापा पड़ा था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज शुक्रवार सुबह सीएम गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के घर सीबीआई की टीम पहुंची। इस टीम में पांच अधिकारी दिल्ली से और पांच अधिकारी जोधपुर से हैं।
फिलहाल टीम के सदस्य जांच में जुटे हैं। अग्रसेन गहलोत घर पर ही हैं। सीबीआई की एक टीम उनके पावटा स्थित दुकान पर भी पहुंची है। हालांकि सीबीआई की इस कार्रवाई को राहुल गांधी के लिए अशोक गहलोत द्वारा दिल्ली में किए जा रहे प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।
क्या है मामला
डायरेक्ट्रोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने 2012-13 में पोटाश घोटाले का खुलासा किया था। ईडी के अनुसार अग्रसेन गहलोत की कंपनी अनुपम कृषि, म्यूरियेट ऑफ पोटाश (एमओपी) फर्टिलाइजर के एक्सपोर्ट पर बैन होने के बावजूद उसके निर्यात में शामिल थी।
एमओपी को इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) आयात कर किसानों को सब्सिडी पर बेचती है। अग्रसेन गहलोत आईपीएल के ऑथराइज्ड डीलर थे। 2007 से 2009 के बीच उनकी कंपनी ने सब्सिडाइज रेट पर एमओपी खरीदा।
उसे किसानों को बेचने के बजाय मुनाफा में दूसरी कंपनी को बेच दिया गया। उन कंपनियों ने एमओपी को इंडस्ट्रियल सॉल्ट के नाम पर मलेशिया और सिंगापुर पहुंचा दिया। इस मामले की जांच ईडी में लंबित चल रही है।
मामले में कस्टम विभाग ने अग्रसेन की कंपनी पर करीब 5.46 करोड़ रुपए की पेनाल्टी भी लगाई थी। इस मामले की जांच ईडी भी कर रही है। वहीं हाईकोर्ट ने ईडी से जुड़े मामले में अग्रसेन गहलोत की गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। अब मामले की सीबीआई ने जांच शुरू की है।
मुख्य समाचार
दिल्ली में भगदड़ में मौतों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सीएम योगी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने जताया दुःख
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/DUKH.png)
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विपक्ष के भी कई नेताओं ने दुख जताया है। दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी देर रात घायलों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ उस समय मची जब महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर मौजूद थीं। इस बीच दो ट्रेन देरी से चल रही थीं। भीड़ बढ़ती गई और इस बीच ही हालात बेकाबू हो गए। स्टेशन में RPF की तैनाती भी कम थी। हादसा प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुआ। हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है।
PM मोदी ने भगदड़ की घटना पर जताया दुख
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पोस्ट में लिखा,नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएं। अधिकारी इस भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों के हताहत होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
घटना दुःखद और हृदयविदारक- सीएम योगी
हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है । उन्होंने X पोस्ट में लिखा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान
रेलवे ने भगदड़ में जान गंवाने वाले और घायल हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान हुआ।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल1 day ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल1 day ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश