Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राजस्थान: मुस्लिम लड़की इकरा बनी इशिका, की शादी; अब मांग रही सुरक्षा

Published

on

Loading

मंदसौर। राजस्थान के मंदसौर जिले में एक बार फिर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपना लिया है। शुक्रवार की शाम गायत्री परिवार में इकरा से इशिका बनी युवती ने पंचतत्व स्नान और पूजन कर हिंदू धर्म अपना लिया। यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के से प्यार हो गया और वह युवक के साथ रहने के लिए हिंदू धर्म अपनाने को तैयार हो गई। धर्म परिवर्तन के बाद अब लड़की का परिवार और समाज उसे धमकी दे रहा है। दोनों सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के जोधपुर निवासी इकरा को राहुल वर्मा नाम के लड़के से प्यार हो गया था। राहुल मूल रूप से मप्र में मंदसौर जिले का रहने वाला है। उनका परिवार मंदसौर में रहता है। लेकिन वे बचपन से ही जोधपुर में रह रहे थे। तीन साल पहले जब इन दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ तो दोनों नाबालिग थे। अब वयस्क होते ही दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया।

इस दौरान जब राहुल ने लड़की को हिंदू होने की बात बताई तो लड़की उससे शादी कर हिंदू धर्म अपनाने को तैयार हो गई। इससे राहुल के परिवार को भी कोई दिक्कत नहीं थी। इसलिए परिवार ने दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज से मंदसौर के गायत्री परिवार में उदयपुर में एग्रीमेंट मैरिज कर की।

इकरा से इशिका बनी लड़की का कहना है, उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है लेकिन अब उसे जोधपुर में मौजूद अपने परिवार और मुस्लिम समुदाय के लोगों से खतरा है। लड़की 19 साल की है और 9वीं तक पढ़ी है। गौरतलब है चैतन्य सिंह, जो पहले मंदसौर में हिंदू धर्म अपना चुके हैं, के बाद धर्म परिवर्तन का यह दूसरा मामला है।

Continue Reading

मुख्य समाचार

दिल्ली में भगदड़ में मौतों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सीएम योगी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने जताया दुःख

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विपक्ष के भी कई नेताओं ने दुख जताया है। दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी देर रात घायलों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ उस समय मची जब महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर मौजूद थीं। इस बीच दो ट्रेन देरी से चल रही थीं। भीड़ बढ़ती गई और इस बीच ही हालात बेकाबू हो गए। स्टेशन में RPF की तैनाती भी कम थी। हादसा प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुआ। हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है।

PM मोदी ने भगदड़ की घटना पर जताया दुख

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पोस्ट में लिखा,नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएं। अधिकारी इस भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों के हताहत होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

घटना दुःखद और हृदयविदारक- सीएम योगी

हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है । उन्होंने X पोस्ट में लिखा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान

रेलवे ने भगदड़ में जान गंवाने वाले और घायल हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान हुआ।

Continue Reading

Trending