नई दिल्ली। भारत में हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस साल इसमें 73 फीसद का इजाफा होने की उम्मीद है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने आज गुरुवार को कहा कि उसने भारतीय एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के आउटलुक को ‘नेगेटिव’ से घटाकर ‘स्टेबल’ कर दिया है।
यह भी पढ़ें
डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहुंचा 82 के करीब
अब ट्रैफिक की नो टेंशन, आ गई उड़ने वाली बाइक, देखें वीडियो
आउटलुक में सुधार ऐसे समय पर किया है, जब देश में नई एयरलाइन्स शुरू हो रही हैं और यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आईसीआरए ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उसे उम्मीद है कि इस साल सितंबर से अगले साल अगस्त के बीच में यात्रियों की संख्या कोरोना वायरस के पहले के स्तर को पार कर जाएगी।
यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी
ICRA का अनुमान है कि भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में प्री-कोविड स्तर पर पहुंच सकती है, जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या अगले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में प्री-कोविड स्तर पर आ सकती है।अपने बयान में आईसीआरए ने कहा कि घरेलू यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ती रहेगी और आशा है कि ये चालू वित्त वर्ष में ही प्री-कोविड स्तर के 97-98 प्रतिशत पर पहुंच सकती है।
सितंबर में 90 प्रतिशत पहुंचने की उम्मीद
रेटिंग एजेंसी का कहना है कि चालू वित्त वर्ष में हवाई यात्रियों की संख्या में सालाना आधार पर 71 से 73 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है और यह बढ़कर 32.4- 32.7 करोड़ पर पहुंच सकती है, जो कि प्री-कोविड स्तर का 95 -96 प्रतिशत है।
एयरपोर्ट्स को होगा बड़ा फायदा
मीडिया से बातचीत में ICRA के हेड राजेश्वर बुर्ला ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों में सुधार होने के कारण यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है और आने वाले समय में त्योहारी और फिर छुट्टियों का सीजन होने के चलते आगे भी इसमें बढ़त जारी रहेगी। इसके कारण एयरपोर्ट की आय में भी इजाफा होगा और कैश फ्लो की स्थिति सुधरेगी।