इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सिंध प्रांत से आया है, जहां एक महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। यहां एक 42 वर्षीय भील महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं, दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने पीड़िता की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान दीया भील के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दरिंदों ने पहले दीया को अपनी हवस का शिकार बनाया। बाद में वहशियों ने सिर तन से अलग कर दिया और स्तन भी काट दिए। महिला की लाश को खेत में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि लाश को ठिकाने लगाने से पहले उसके सिर की खाल भी उधेड़ दी थी।
अभी तक दर्ज नहीं हुआ केस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना सिंध के संघर जिले के सिंझोरे की है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस मामले में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इसके अलावा आरोपियों की पहचान भी नहीं हो पाई है।
all limits of brutality crossed in Pakistan