गिरीडीह। झारखंड के गिरीडीह में नक्सली विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस की टीम ने कुख्यात इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सदस्य कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
बता दें कि कृष्णा हांसदा 15 लाख का इनामी नक्सली है। हालांकि नक्सली कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी आज शुक्रवार को हुई है। पकड़े गए नक्सली से पूछताछ की जा रही है।
कृष्णा हांसदा प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य है। वह काफी खूंखार है और इस पर सरकार की तरफ से 15 लाख का इनाम रखा गया था। वह अपने दस्ते का सक्रिय सदस्य है पारसनाथ इलाके में अपने संगठन को तेज करने और धारदार बनाने में जुटा हुआ था।
जानकारी मिल रही है कि गिरीडीह एसपी अमित रेणु को पारसनाथ इलाके में नक्सली कृष्णा हांसदा के सक्रिय रहने की सूचना मिली थी। सूचना के उपरांत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के सहयोग से इलाके में छापेमारी अभियान चलाई जा रही थी। इसी क्रम में नक्सली के पकड़े जाने की खबर है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से नक्सली कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।
15 lakh prize Naxalite arrested, 15 lakh prize Naxalite arrested in jharkhand, 15 lakh prize Naxalite arrested latest news,