नई दिल्ली। तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में को-स्टार और एक्स ब्वायफ्रेंड शीजान खान की जमानत याचिका को मुंबई की वसई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। शीजान खान को पुलिस हिरासत में लगभग 20 दिन हो चुके हैं और पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है।
बता दें कि 24 दिसंबर 2022 को ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का निधन हो गया था। उन्होंने अपने शूटिंग सेट पर ही को-एक्टर शीजान खान के मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन के बाद 20 साल की तुनिषा की मां की शिकायत के बाद शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शीजान खान से तुनिषा सुसाइड केस में पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
ब्रेकअप के बाद इस शख्स को डेट कर रही थीं तुनिषा
तुनिषा डेथ केस मामले में एक्ट्रेस की लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो शीजान खान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा किसी अली नाम के लड़के को डेट कर रही थीं। अली और तुनिषा एक डेटिंग एप के जरिए एक-दूसरे से संपर्क में आए थे।
ऐसी ही रिपोर्ट्स है कि सुसाइड करने से 15 मिनट पहले ही उन्होंने अली से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। इस मामले में तुनिषा की मां ने इस बात को क्लियर किया कि अली एक्ट्रेस के जिम ट्रेनर थे।
शीजान के परिवार ने आरोपों को बताया था गलत
तुनिषा की मां वनिता ने एक्टर पर ड्रग्स करने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस के मामा ने इस मामले को लव जिहाद बताते हुए कहा था कि तुनिषा हिजाब पहनने लगी थीं। हालांकि शीजान खान की बहन और मां ने मीडिया के सामने एक्ट्रेस की मां के सभी आरोपों को झूठा बताया था।
Tunisha Suicide Case, Tunisha Suicide Case latest news, Tunisha Suicide Case news,