बुंडू थाना क्षेत्र के धुर्वा मोड़ स्थित एक निजी रैस्टोरेंट से अवैध लॉटरी का धंधा लंबे समय से चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर गुरूवार की रात होटल में छापेमारी करते हुए बंडलों में 13 बंडल 6500 पीस लोटरी जब्त की, जिसकी कीमत लाखों में है।
बुंडू थाना प्रभारी पंकज भूषण ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल से लॉटरी लाकर लखिचरण उर्फ पप्पू जो बुंडू तमाड़ ईलाके में लॉटरी का कारोबार करता है, सूचना पर छापेमारी करते हुए लॉटरी बरामद की लेकिन संचालक फरार हो गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि लॉटरी का कारोबार झारखंड में प्रतिबंध है। इसके खिलाफ धारा 420 व गेंबलीग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं थानेदार ने कहा कि सूचना है कि बुंडू में अन्य लोग भी लॉटरी के कारोबार में जुड़े हैं उसकी पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।