लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती होने वाली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPP) जल्द ही तकरीबन 35700 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। सूत्रों के मुताबिक जुलाई 2024 तक इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक 26382 कांस्टेबल, 8540 पीएसी, 1582 जेल वार्डन और 172 फायरमैनों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है, जिसके लिए UPPBPP जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
ये रह सकती है उम्र सीमा
कैटेगरी उम्र सीमा
सामान्य पुरुष 18-22
महिला 18-25
ओबीसी पुरुष 18-28
ओबीसी महिला 18-31
एससी/एसटी पुरुष 18-28
एसटी महिला 18-31
नोट – ओबीसी, एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 5 वर्ष का आरक्षण भी मिलेगा।
इस प्रक्रिया से भरें आवेदन
UPPBPP की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन आने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यहां मांगे गए सभी दस्तावेज जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर अपनी फीस जमा कर सकते हैं। यूपी पुलिस भर्ती देख रहे युवा अगर इससे पहले की भर्ती में भी शामिल हो चुके हैं तो वह भी आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि यूपीपीबीपीबी ने एक से अधिक बार आवेदन को इनकार नहीं किया है।
चयन प्रक्रिया
उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज का वेरीफिकेशन होता है। दौड़ के साथ ही शारीरिक परीक्षण किया जाता है।
जरूरी मानक
पुरुष अभ्यर्थी 168 सेमी हाइट
पुरुष अभ्यर्थी 79 सेमी सीना बिना फुलाए
84 सेमी सीना फुलाकर
महिला अभ्यर्थी 152 सेमी
महिला अभ्यर्थी वजन – 40 केजी
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एग्जाम पैटर्न
विषय प्रश्न अंक समय
सामान्य जानकारी 38 76 2 घंटे
सामान्य हिंदी 37 74
न्यूमेरिकल योग्यता 38 76
आईक्यू-रीजनिंग 37 74