जयपुर। मोदी सरकार 11वें बजट के ऐलान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल लाल शर्मा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस बजट को ‘विकसित भारत का लोक कल्याणकारी बजट’ बताया है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना, अंत्योदय के प्रति दृढ़ संकल्प और ‘नए भारत’ को वैश्विक विकास का अग्रदूत बनाने का ‘रोड मैप’ है।
इसके अलावा सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि नए भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का मार्ग प्रशस्त करते इस लोक कल्याणकारी, विकासोन्मुख और सर्वसमावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार।
बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पेश हुए बजट का लाइव प्रसारण देख रहे थे।