Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केजरीवाल की कुर्सी खाली रखकर आतिशी ने लिया सीएम का चार्ज, बोलीं- ये हक किसी और का है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आतिशी ने आज से दिल्ली के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया। आतिशी अनोखे तरीके से ऑफिस में बैठी। आतिशी ने आपने पास 2 कुर्सी रखवाईं। 1 पर खुद बैठेंगी और एक कुर्सी खाली रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस पद को मैं संभाल रही हूं किसी और का हक है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आज मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला। आज मेरे मन की वही व्यथा है जोकि भरतजी की थी। जिस तरह से भरतजी ने भगवान श्रीराम के खड़ाऊं रखकर काम किया, वैसे ही मैं अगले 4 महीने मुख्यमंत्री का पद संभालूंगी।

आतिशी ने कहा कि पिछले 2 साल से भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 6 महीने के लिए जेल में डाला। कोर्ट ने भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को एजेंसी ने दुर्भावना से गिरफ्तार किया। ये कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है। मुझे भरोसा है कि फरवरी में होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जिताकर फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी। तब तक अरविंद केजरीवाल की ये कुर्सी यहीं रहे

Continue Reading

खेल-कूद

शतरंज ओलंपियाड में भारत ने जीता गोल्ड मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली। शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम मोदी काफी खुश हैं। उन्होंने सोमवार को गोल्ड मेडल जीतने पर पुरुष एवं महिला शतरंज टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारत की खेल यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ती है।

पुरुष टीम में विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश के साथ अर्जुन एरिगेसी, आर प्रगनानंद शामिल थे। वहीं, महिलाओं में डी हरिका, दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल ने जीत में अहम भूमिका निभाई है।

पीएम मोदी ने कहा, “भारत ऊर्जा और सपने से भरा हुआ है। हर दिन हम नई उपलब्धियां देखते हैं। आज, शतरंज ओलंपियाड में भारत की महिला और पुरुष, दोनों टीमों ने गोल्ड जीता है।”

भारत की पुरुष टीम ने फाइनल राउंड में स्लोवेनिया की टीम को 3.5-0.5 से मात दी। वहीं महिला टीम ने फाइनल में अजेरबेजान को मात देकर खिताब अपने नाम किया।

Continue Reading

Trending