नेशनल
पंजाब में चार कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा, सोमवार को चार विधायक लेंगे मंत्रिपद की शपथ
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 4 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। इस्तीफा देने वाले नेताओं में के नाम हैं- ब्रह्म शंकर जिम्पा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह और बलकार सिंह। भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को यानी आज राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल किये जाने की संभावना है। ऐसी अटकलें हैं कि चार से पांच विधायक मंत्रिमंडल में शामिल किये जा सकते हैं। हालांकि प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार में फेरबदल की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
आज ये विधायक बनेंगे मंत्री
1 पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल को हराने वाले लहरागागा से विधायक बरिंदर गोयल
2 साहनेवाल के विधायक हरदीप सिंह मुंडियां
3 खन्ना के विधायक तरनप्रीत सिंह सोद
4 जालंधर पश्चिमी सीट से विधायक बने महिंद्र भगत
खेल-कूद
शतरंज ओलंपियाड में भारत ने जीता गोल्ड मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली। शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम मोदी काफी खुश हैं। उन्होंने सोमवार को गोल्ड मेडल जीतने पर पुरुष एवं महिला शतरंज टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारत की खेल यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ती है।
पुरुष टीम में विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश के साथ अर्जुन एरिगेसी, आर प्रगनानंद शामिल थे। वहीं, महिलाओं में डी हरिका, दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल ने जीत में अहम भूमिका निभाई है।
पीएम मोदी ने कहा, “भारत ऊर्जा और सपने से भरा हुआ है। हर दिन हम नई उपलब्धियां देखते हैं। आज, शतरंज ओलंपियाड में भारत की महिला और पुरुष, दोनों टीमों ने गोल्ड जीता है।”
भारत की पुरुष टीम ने फाइनल राउंड में स्लोवेनिया की टीम को 3.5-0.5 से मात दी। वहीं महिला टीम ने फाइनल में अजेरबेजान को मात देकर खिताब अपने नाम किया।
-
नेशनल2 days ago
प्रसाद में हुई मिलावट पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, कहा- प्रशासन को धार्मिक स्थलों की पवित्रता की रक्षा करनी चाहिए
-
नेशनल2 days ago
आज की कांग्रेस में नफरत का भूत घुस चुका है: पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जगाधरी में किया रोड शो, बोले- हमारे समर्थन के बिना सरकार नहीं बनेगी
-
नेशनल1 day ago
Tirupati Laddoo Case : डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण आज से करेंगे 11 दिन का प्रायश्चित उपवास
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
इजरायली सेना की स्ट्राइक में हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील ढेर
-
खेल-कूद2 days ago
रिकी पोंटिंग ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ, अब आईपीएल की इस टीम से जुड़ेंगे
-
खेल-कूद2 days ago
चेन्नई टेस्ट: भारत ने दूसरी पारी 287 रनों पर की घोषित, बांग्लादेश के सामने 515 रनों का लक्ष्य
-
नेशनल2 days ago
एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले भारतीय वायुसेना प्रमुख, 30 सितंबर को सभालेंगे पद