Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे, कई यात्री घायल

Published

on

Loading

पटना। बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। पथराव में
पेंट्री कार सहित तीन कोच की खिड़कियों के शीशे टूट गए। कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। घायल यात्रियों का समस्तीपुर में ही इलाज कराया गया। घटना के बाद ट्रेन 45 मिनट देरी से मुजफ्फरपुर स्टेशन पर पहुंची।

दरअसल, मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर गुरुवार की रात जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। इस पथराव की वजह से कई यात्रियों को चोट भी लग गई है। वहीं घायल यात्रियों का समस्तीपुर में ही उपचार कराया गया। समस्तीपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल पर गुरुवार की रात अचानक हुए पथराव से यात्री दहशत में आ गए। ट्रेन पर पथराव का मामला रात करीब 9:45 बजे का बताया जा रहा है। पथराव के बाद समस्तीपुर में कुछ देर तक ट्रेन रुकी रही, जिसके बाद मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन रवाना हुई।

बताया जा रहा है कि आउटर सिग्नल पर पहुंचते ही अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना के बाद ट्रेन काफी देर तक रुकी रही। वहीं 45 मिनट की देरी से ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची। इस पथराव के कारण ट्रेन की कई बोगियों के शीशे टूट गए। इसमें पेंट्रीकार समेत उसके बगल की B1 और B2 कोच के शीशे टूटे हुए बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कई स्लीपर कोच की खिड़कियों पर भी पत्थर फेंके गए, जिससे ट्रेन में मौजूद कई यात्री घायल हो गए।

नेशनल

भारत में चीनी लहसुन की घुसपैठ, सेहत के लिए है काफी खतरनाक

Published

on

By

Loading

लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के नामित अधिकारी को शुक्रवार को तलब किया। कोर्ट ने इस दौरान सवाल किया कि प्रतिबंधित ‘चीनी लहसुन’ अब भी बाजार में कैसे उपलब्ध है। कोर्ट की लखनऊ पीठ ने केंद्र के वकील से देश में ऐसी वस्तुओं के प्रवेश को रोकने के लिए मौजूद सटीक व्यवस्था के बारे में भी प्रश्न किया है और यह भी पूछा है कि इसके प्रवेश के स्रोत का पता लगाने के लिए क्या कोई कवायद की गई है?

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने “चीनी लहसुन” की बिक्री पर लगाई रोक

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति ओ पी शुक्ला की पीठ ने वकील मोतीलाल यादव द्वारा दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि ‘चीनी लहसुन’ के हानिकारक प्रभाव होते हैं जिसकी वजह से देश में इस पर प्रतिबंध है। कोर्ट को बताया गया कि प्रतिबंध के बावजूद, लखनऊ सहित पूरे देश में ऐसा लहसुन आसानी से उपलब्ध है. याचिकाकर्ता ने अदालती कार्यवाही के दौरान न्यायाधीशों के समक्ष लगभग आधा किलो ‘चीनी लहसुन’ के साथ-साथ सामान्य लहसुन भी पेश किया।

लहसुन खरीदते समय इन बातों पर रखे ध्यान

लहसुन खरीदने के वक्त ध्‍यान रखें कि लहसुन की गांठ का साइज छोटा हो, क्‍योंकि देसी लहसुन, चाइनीज गार्लिक के मुकाबले कुछ छोटा दिखता है। जहां देसी लहसुन की कलियां या तुरी बारीक और पतली होती हैं वहीं चाइनीज लहसुन की कलियां खिली हुईं और मोटी आपको नजर आएंगी। दोनों के रंग में भी अंतर होता है। चाइनीज लहसुन क्योंकि कैमिकल्‍स के इस्‍तेमाल से तैयार किया जाता है, इसमें सिंथेटिक प्रोसेस का यूज होता है। यह एकदम सफेद, साफ और चमकदार आपको नजर आएगा। वहीं देसी लहसुन कुछ क्रीम या पीलापन लिए हुए सफेद लहसुन होता है।

Continue Reading

Trending