नेमरा, रामगढ़। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन निरंतर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता का झलक पेश कर रहे हैं। अपनी पूजनीय माता स्मृति शेष-स्व० रूपी सोरेन जी के श्राद्ध संस्कार परंपरा का निर्वहन करने अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) पहुंचे मुख्यमंत्री ने इस शोक की घड़ी में भी जनहित के कार्यों को विराम नहीं दिया। शोक संतप्त होने के बावजूद, उन्होंने पूरी संवेदना और तत्परता के साथ जरूरतमंदों की मदद कर शासन और सेवा का मर्म प्रस्तुत कर रहे हैं।
मौके पर ही दूर की दिव्यांगजनों की राह की बाधा
गांव पहुंचे मुख्यमंत्री की नजर जैसे ही अपनी समस्याओं को लेकर आए श्री लख्खी राम मांझी (निवासी-धोरधोरा, गोला, रामगढ़) एवं श्री सुखदेव साव (निवासी-चुरचू, हज़ारीबाग) दिव्यांगजनों पर पड़ी, उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए निम्नलिखित लाभार्थियों को अपने हाथों से ट्राई साइकिल प्रदान की, ताकि उनका जीवन सुगम हो सके। यह क्षण इस बात का प्रतीक है कि मुख्यमंत्री के लिए राज्य की जनता ही उनका परिवार है।










