मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में काम के प्रेशर से परेशान होकर एक शख्स ने अटल सेतु से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सुशांत चक्रवर्ती नाम के व्यक्ति ने सोमवार की सुबह लगभग 9:57 पर अपनी कार को ब्रिज के किनारे पर पार्क किया। इसके बाद वह अटल सेतु से कूद गया। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक पब्लिक सेक्टर बैंक में काम करता था। मृतक की उम्र लगभग 40 साल के आसपास थी।
मृतक के परिवार से हुई बातचीत
मृतक की पत्नी ने बताया कि सुशांत काफी दिनों से ऑफिस में अपने काम को लेकर परेशान रहते थे। ऑफिस में वर्क लोड बहुत ज्यादा था। सोमवार को परिवार से कहा कि वह काम पर जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने सुबह 10 बजे के आसपास अटल सेतु ब्रिज से जाकर छलांग लगा दी। पुलिस को जांच के दौरान मिले दस्तावेज के जरिए पता चला कि सुशांत चक्रवर्ती मुंबई के परेल इलाके में पत्नी, एक साल की बेटी और मां के साथ रहते थे।
पुलिस शव की तलाश में जुटी
पुलिस सुशांत चक्रवर्ती के शव की तलाश कर रही है। देर रात अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया। मंगलवार की सुबह एक बार फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।