कानपुर: माली सैनी महासभा उत्तर प्रदेश की पंचवर्षीय प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव रविवार, 13 सितंबर 2026 को कानपुर के गोविंद नगर स्थित अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में कानपुर समेत फतेहपुर, कन्नौज, जौनपुर, उन्नाव, लखनऊ और कानपुर देहात से आए सदस्यों ने हिस्सा लिया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी पर्यवेक्षक छेदी लाल सैनी और श्याम सिंह सैनी ने की। चुनाव के बाद महासभा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
रमेश चंद सैनी बने प्रदेश अध्यक्ष
नई प्रदेश कार्यकारिणी में रमेश चंद सैनी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वहीं महेश सैनी (रामबाबू) और पप्पू सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दिलीप सैनी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया।
नई कार्यकारिणी में किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?
- प्रदेश अध्यक्ष: रमेश चंद सैनी
- उपाध्यक्ष: महेश सैनी (रामबाबू), पप्पू सैनी
- महामंत्री: दिलीप सैनी
- कोष निरीक्षक: महेश कुमार सैनी
- कोषाध्यक्ष: पंकज सैनी
- मीडिया प्रभारी: सी.एल. सैनी
- संगठन मंत्री: सुनील सैनी, राजेंद्र सैनी, सतीश सैनी
- विवाह महामंत्री: रोहित सैनी, गौरी शंकर सैनी
- सांस्कृतिक मंत्री: आरती सैनी, कविता सैनी
- संयुक्त मंत्री: रामजी सैनी, शिवकुमार सैनी
- विधि मंत्री: आलोक कुमार सैनी
- प्रचार मंत्री: प्रवीण सैनी, इशांक सैनी, संतोष सैनी
संगठन को मजबूत करने पर जोर
नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ ही महासभा के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों को एकजुट करने की दिशा में काम करने पर जोर दिया। चुनाव में विभिन्न जिलों से सदस्यों की भागीदारी को संगठन के विस्तार और मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना गया।
मुझे यह कहते हुए अपार हर्ष का अनुभव हो रहा है कि आपकी अपनी संस्था माली सैनी महासभा उत्तर प्रदेश * का गठन सन् 1996 में हुआ था। तब से अब तक अनवरत,माली सैनी समाज के उत्थान व विकास के साथ – साथ परिवार की ज्वलंत सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु अपना संगठन एकजुट होकर निरंतर सामाजिक संघर्षों को पार करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर है अतः उत्तर प्रदेश माली सैनी समाज के समस्त स्वजातीय बहनों और भाइयों से अपील है, कि महासभा की वार्षिक सदस्यता गृहण कर, अपने स्वजातीय संगठन ” माली सैनी महासभा उत्तर प्रदेश ” की नवीन कार्यकारिणी- गठन हेतु चुनावी प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की कृपा कीजिए।
संस्था के पूर्व में गृहण कर चुके आजीवन सदस्य व साधारण सदस्य , चुनाव में सादर आमंत्रित है।
निवेदक – माली सैनी महासभा उत्तर प्रदेश संरक्षक मंडल व कार्यकारिणी


