नेशनल
तीन हफ्तों से हो रही थी बाबा सिद्दीकी के घर और ऑफिस की रेकी, कुर्ला में किराए पर रह रहे थे आरोपी
मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से पूरा महाराष्ट्र दहल उठा है। 12 अक्टूबर दशहरे के दिन बाबा सिद्दीकी मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी 3 हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी। बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकलते ही पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी पर शूटर्स ने फायरिंग की और 3 राउंड गोली चलाई। बिल्कुल करीब से गोली मारकर उनका सीना छलनी कर दिया। जिस कार में बाबा बैठे थे, उस पर भी गोलियों के निशान हैं। मुंबई पुलिस ने NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या करने के आरोप में जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ जारी है।
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी 2 सितंबर से कुर्ला में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। इस कमरे का 14 हजार प्रति माह किराया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि 4 लोगों ने मिलकर बाबा सिद्दीकी को मारने की सुपारी ली थी। इसके लिए हर किसी को 50-50 हजार रुपये मिले थे। पंजाब की जेल में रहने के दौरान ये तीनों एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। तीनों आरोपी फिर जेल में बिश्नोई गैंग से जुड़े एक गुर्गे के संपर्क में आए। तीसरे आरोपी का पता लगाने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की 3 टीमें उज्जैन, हरियाणा और दिल्ली भेजी गई हैं। बता दें कि जब सलमान के घर पर हमला हुआ तब भी इसी तरह योजना बनाई गई थी।
फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी पिछले 8 घंटों से आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। मुंबई के कुर्ला इलाके में शूटर्स रह रहे थे। तीन हफ़्तों से रेकी की जा रही थी। बाबा सिद्दीकी के घर और कार्यालय की रेकी की गई थी। दिनचर्या के बारे में स्टडी की गई थी और मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस को शक है कि आरोपियों को कोई और भी था, जो जानकारी मुहैया करवा रहा था। मुंबई क्राइम ब्रांच फिलहाल इस बात की जानकारी निकाल रही है कि मुंबई में शूटर की मदद कौन कर रहा था?
नेशनल
नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वे आज दोपहर दो बजे राज्यपाल के मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। नायब सिंह सैनी कल पंचकूला में सीएम पद की शपथ लेंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने अमित शाह और मोहन यादव को हरियाणा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाया था। इन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बुधवार को पंचकूला में बीजेपी के विधायकों की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया गया। बाद में आधिकारिक तौर पर विधायक दल के नेता के रूप में नायब सिंह सैनी की घोषणा की गई। नायब सिंह सैनी गुरुवार, 17 अक्टूबर को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास रखते हुए तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाई है और लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नायब सिंह सैनी को दोबारा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
थका-थका रहता है शरीर, ये हो सकता है कारण; जानें उपाय
-
लाइफ स्टाइल13 hours ago
अदरक वाली चाय पीने के शौक़ीन हैं तो हो जाएं सावधान, घेर सकती हैं ये बीमारियां
-
मनोरंजन2 days ago
मुंबई मेट्रो में भजन-कीर्तन करने वाले ग्रुप पर भड़कीं पूजा भट्ट
-
नेशनल2 days ago
भाजपा नेता हरनाथ सिंह यादव की सलमान खान को सलाह,- आप बड़े एक्टर, बिश्नोई समाज से माफी मांग लो
-
ऑफ़बीट1 day ago
WORLD STUDENT DAY : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, युवाओं और बच्चों के हित के लिए किए अनेक काम
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
मिस्र में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, 33 घायल, यूनिवर्सिटी की बस से घर लौट रहे थे छात्र
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
यूपी के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल, गोली लगने से एक युवक की मौत
-
नेशनल23 hours ago
यूपी में उपचुनाव की तारीखों का एलान, जानें किस दिन आएंगे नतीजे