लखनऊ। समाजावादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। जो पहले आएगा वही आगे जाएगा।
अखिलेश ने इंडिया गठबंधन की एकजुटता और मज़बूती का दावा किया। इस दौरान जब उनसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘मैं कल महाराष्ट्र जा रहा हूं। हमारी कोशिश होगी कि INDIA गठबंधन के साथ लड़े। हमने सीटें मांगी हैं हमें उम्मीद है कि हमारे 2 विधायक थे इस बार ज्यादा सीटें मिलेंगी और पूरी मजबूती के साथ INDIA गठबंधन के साथ खड़े होंगे।
वहीं यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि वि यूपी में भी जल्द सीट शेयरिंग को लेकर बात तय हो जाएगी। अखिलेश यादव दो दिन महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे इस दौरान उनकी मालेगांव और धुले में कार्यक्रम हैं जहां वो लोगों को संबोधित करेंगे।