बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हुआ था. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है. मकान के अंदर ब्लास्ट होने के बाद तीन पीढ़ियां समाप्त हो गईं. नानी, मां और बेटी की बलास्ट के बाद मकान के मलबे में दबकर मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद कस्बे के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात आठ बजे ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से जबरदस्त विस्फोट हो गया। हादसे में दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया, जिसके मलबे में एक ही परिवार के 26 लोग दब गए।
बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि रात करीब 8:30-9 बजे के बीच आशापुरी कॉलोनी के एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. घर में 18-19 लोग थे, यहां से 8 लोगों को बचाया गया, जिनकी हालत काफी गंभीर थी. फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस विभाग की टीम, नगर निगम की टीम, मेडिकल टीम, एनडीआरएफ की टीम मौके पर है. मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस-प्रशासन को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं. विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है.