पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके अधिकारियों को अभी तक नीदरलैंड और चेक गणराज्य के दौरे के लिए केंद्र सरकार की अनुमति नहीं मिली है। मुख्यमंत्री की आज, 7 फरवरी रात दिल्ली से उड़ान थी, लेकिन इजाजत न मिलने के कारण वे अभी चंडीगढ़ में ही इंतजार कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, अनुमति नहीं मिलने की वजह से संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री का यह विदेश दौरा रद्द हो सकता है। भगवंत मान मार्च महीने में पंजाब में होने वाले ‘इन्वेस्ट पंजाब’ प्रोग्राम के लिए विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के प्रयास में लगातार विदेश दौरे कर रहे हैं। यह बीते एक महीने में दूसरी बार है जब केंद्र की अनुमति न मिलने के कारण मुख्यमंत्री भगवंत मान का विदेशी दौरा रुक गया है।