नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में सोमवार को खेले गए अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं इस हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। अपने घरेलू मैदान चेपॉक में मिली हार से टीम के साथ-साथ फैंस भी काफी निराश नजर आए।
ಕನ್ನಡಿಗ Smaran Ravi ಅವರಿಂದ #SRH ಗೆ ಒಲಿದುಬಂತು 'ಸ್ಮರಣೀಯ' ಗೆಲುವು! 🧡⚡
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | Race to Playoffs 👉 #CSKvsSRH | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ. #TATAIPL pic.twitter.com/tTATAlw456
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) May 18, 2026
मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद चेन्नई के समर्थक पहले से ही महेंद्र सिंह धोनी के प्लेइंग इलेवन में नहीं होने से मायूस थे। हालांकि मैदान पर धोनी की मौजूदगी ने फैंस का उत्साह जरूर बढ़ाया, लेकिन मैच का नतीजा आते ही चेपॉक का माहौल पूरी तरह बदल गया।
इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ईशान जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के मशहूर “Whistle Podu” अंदाज की नकल करते दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने हाथों से इशारा करते हुए विरोधी टीम के फैंस की तरफ मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी।
बताया जा रहा है कि ईशान किशन अपनी टीम की जीत और प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर काफी उत्साहित थे। उन्होंने मैच में अहम पारी खेली, जिसके बाद टीम की जीत के जश्न में उनका अंदाज कैमरे में कैद हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई CSK समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की। कुछ यूजर्स ने ईशान के व्यवहार को खेल भावना के खिलाफ बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे जीत का सामान्य जश्न करार दिया। फिलहाल यह वीडियो क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।