Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

ट्रंप प्रशासन का बड़ा एक्शन! 2 लाख B1-B2 वीजा रद्द करने की तैयारी, जानें भारत पर असर

वॉशिंगटन: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन करीब 2 लाख बिजनेस और टूरिस्ट वीजा रद्द करने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है। प्रस्तावित कार्रवाई का मुख्य फोकस उन विदेशी नागरिकों पर होगा, जिन्होंने अमेरिका में शॉर्ट-टर्म विजिटर के तौर पर प्रवेश करने के बाद शरण के लिए आवेदन किया है। अगर यह योजना लागू होती है तो बड़ी संख्या में ऐसे लोगों का B1 या B2 वीजा प्रभावित हो सकता है। अमेरिकी प्रशासन का तर्क है कि कुछ लोग अस्थायी यात्रा के लिए जारी किए गए वीजा का इस्तेमाल अमेरिका में लंबे समय तक रहने और स्थायी शरण हासिल करने के लिए कर रहे हैं।

2016 से 2026 के बीच जारी वीजा की समीक्षा

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित कार्रवाई के तहत अमेरिकी विदेश विभाग 2016 से 2026 के बीच जारी किए गए B1 और B2 वीजा की समीक्षा कर सकता है। हालांकि, कार्रवाई मुख्य रूप से उन लोगों तक सीमित रहने की बात कही जा रही है, जिन्होंने अमेरिका में शरण के लिए आवेदन किया है। इस पूरी प्रक्रिया में अमेरिकी विदेश विभाग के साथ डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) भी शामिल है। संबंधित अधिकारियों की ओर से ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने विजिटर वीजा पर अमेरिका में प्रवेश किया और बाद में स्थायी शरण के लिए आवेदन किया।

वीजा रद्द होने का मतलब तुरंत डिपोर्टेशन नहीं

प्रस्तावित कार्रवाई का मतलब यह नहीं है कि वीजा रद्द होते ही संबंधित व्यक्ति को तत्काल अमेरिका से बाहर भेज दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ मामलों में इमिग्रेशन स्टेटस बदलने या दूसरी कानूनी श्रेणी के तहत राहत मिलने का रास्ता मौजूद रह सकता है। हालांकि, ऐसे लोगों का मौजूदा B1 या B2 वीजा समाप्त हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति को प्रशासनिक फैसले से आपत्ति है तो वह उपलब्ध कानूनी विकल्पों के जरिए इसे चुनौती भी दे सकता है।

भारतीयों पर कितना असर?

रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि इस प्रस्तावित कार्रवाई का भारतीय नागरिकों पर सीधा असर सीमित हो सकता है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि अमेरिका में भारतीय नागरिकों से जुड़े शरण के मामले इस अभियान का प्रमुख फोकस नहीं हैं। हालांकि, अंतिम सूची और अमेरिकी सरकार के आधिकारिक फैसले के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन देशों के नागरिक इस कार्रवाई से प्रभावित होंगे।

क्या होता है B1 और B2 वीजा?

अमेरिका का B1 वीजा आमतौर पर कारोबारी यात्राओं, मीटिंग और बिजनेस से जुड़े अल्पकालिक दौरे के लिए जारी किया जाता है। वहीं B2 वीजा पर्यटन, परिवार या रिश्तेदारों से मिलने और कुछ मेडिकल जरूरतों जैसी अस्थायी यात्राओं के लिए इस्तेमाल होता है। अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि कुछ विदेशी नागरिक इन वीजा श्रेणियों के तहत अमेरिका पहुंचने के बाद इमिग्रेशन सिस्टम में शरण का रास्ता अपनाते हैं और लंबे समय तक देश में रहने की कोशिश करते हैं।

अपराध के मामलों में भी बड़ी संख्या में वीजा रद्द

अमेरिकी प्रशासन पिछले महीनों में वीजा रद्द करने को लेकर पहले भी सख्त कार्रवाई कर चुका है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पिछले करीब 18 महीनों में शराब पीकर गाड़ी चलाने, यौन अपराध, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों में दोषी ठहराए गए लगभग 1.75 लाख लोगों के वीजा रद्द किए जा चुके हैं। ट्रंप प्रशासन इमिग्रेशन नियमों को सख्ती से लागू करने को अपनी प्रमुख नीतियों में शामिल कर चुका है। ऐसे में करीब 2 लाख B1-B2 वीजा की संभावित समीक्षा को उसी व्यापक इमिग्रेशन अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को नौकरी, CM योगी बोले- ‘बिना सिफारिश और लेनदेन के हो रही भर्ती’

Next Post

NSA अजीत डोभाल की चीन के उपराष्ट्रपति से मुलाकात, सीमा पर शांति से द्विपक्षीय रिश्तों तक... इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Advertisement