Dark Mode Light Mode
टाटा संस के चेयरमैन पद पर एन. चंद्रशेखरन की फिर हुई नियुक्ति, पांच साल और संभालेंगे कमान
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी से वडनगर निकली बाइक यात्रा, 250 बाइक पर 500 कार्यकर्ता, 20 दिन में तय होगा सफर, सीएम योगी ने की अभियान की शुरुआत
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को वाराणसी से ‘संकल्प सेवा अभियान’ की शुरुआत की गई। अभियान के तहत काशी से गुजरात के वडनगर तक बाइक यात्रा रवाना हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस यात्रा में 250 नई मोटरसाइकिलों पर करीब 500 बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हैं। प्रत्येक बाइक पर दो कार्यकर्ता सवार हैं। यात्रा को दस अलग-अलग रूट में बांटा गया है और इसके लिए दस ग्रुप तैयार किए गए हैं।

10 ग्रुप में बांटी गई यात्रा

काशी से वडनगर जाने वाली बाइक यात्रा के लिए 10 ग्रुप बनाए गए हैं। हर ग्रुप में 25 मोटरसाइकिल और 50 बाइक सवार हैं। प्रत्येक टीम के साथ एक टीम लीडर भी रहेगा।

इन दस ग्रुपों के नाम देश की प्रमुख नदियों के नाम पर रखे गए हैं।

  1. गंगा
  2. यमुना
  3. सरस्वती
  4. अलकनंदा
  5. गोमती
  6. सरयू
  7. नर्मदा
  8. राप्ती
  9. संगम
  10. बेतवा

हर 25 किलोमीटर पर होगा पड़ाव

बाइक यात्रा के दौरान रोजाना करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय करने की योजना है। बाइकर्स हर 25 किलोमीटर के बाद रुकेंगे। इस दौरान चौपाल और जनसंपर्क कार्यक्रम होंगे। बीजेपी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। यात्रा के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी मुलाकात की जाएगी। हर दिन टीमों के रुकने की जगह पहले से निर्धारित की गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बाइकर्स के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। यात्रा में इस्तेमाल होने वाली मोटरसाइकिलों के लिए पेट्रोल की व्यवस्था भी संगठन की ओर से की जाएगी।

10 कलश और सर्विस वैन भी साथ चलेंगी

यात्रा में दस कलश भी शामिल किए गए हैं। इनमें विभिन्न नदियों का जल रखा गया है। प्रत्येक 25 मोटरसाइकिलों के पीछे एक वाहन कलश लेकर चलेगा। इसके अलावा हर 25 बाइक के साथ एक सर्विस वैन भी रहेगी। इसमें बाइकर्स का सामान और कपड़े रखे जाएंगे। आपात स्थिति के लिए मेडिकल सुविधा की व्यवस्था भी इस वैन में होगी।

20 दिन में वडनगर पहुंचेगी यात्रा

काशी से शुरू हुई यह बाइक यात्रा करीब 20 दिनों में गुजरात के वडनगर पहुंचेगी। इस दौरान यात्रा उत्तर प्रदेश के करीब 50 जिलों और देश के 10 राज्यों से होकर गुजरेगी। आयोजकों के मुताबिक, यात्रा के दौरान करीब 1,200 गांवों तक पहुंचने की योजना है। इसी तरह वडनगर से काशी की ओर भी एक बाइक यात्रा निकाली गई है। दोनों यात्राओं का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘संकल्प सेवा अभियान’ से लोगों को जोड़ना है।

यूपी के इन इलाकों से गुजरेगी यात्रा

उत्तर प्रदेश में बाइक यात्रा के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। यात्रा सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी और ओबरा से होते हुए आगे बढ़ेगी। इसके अलावा एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर और चंदौली के नौगढ़ समेत कई इलाकों से बाइकर्स गुजरेंगे। यात्रा का रूट अमेठी, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, उन्नाव, कासगंज, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर और आजमगढ़ जैसे जिलों से होकर भी निर्धारित किया गया है।

कई राज्यों के युवा यात्रा में शामिल

इस बाइक यात्रा में सिर्फ उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि कई अन्य राज्यों के युवा भी शामिल हुए हैं। हरियाणा, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़ और झारखंड के युवा भी इस यात्रा का हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। आज 17 सितंबर 2026 को वह 76 वर्ष के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर बीजेपी की ओर से देशभर में विभिन्न सेवा और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

Advertisement