लखनऊ। लखनऊ में आज विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने अपनी धर्म संसद की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी जिसमें सबसे प्रमुख प्रस्ताव शामिल रहा मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने को लेकर।
vhrp से कहा ऐलान किया 6 दिसंबर को मथुरा में शौर्य दिवस मनाएंगे। धर्म संसद में भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल भी पहुंचे और उन्होंने भी कृष्ण मंदिर की पैरवी की।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद की आज धर्म संसद में कुल 12 प्रस्ताव पास किये गए
1 –पहले प्रस्ताव के तौर पर गोपाल राय को अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दुबारा से सौपी गयी है
2 श्री कृष्णा जी का भव्य मंदिर मथुरा में बनाने को लेकर प्रस्ताव पास हुआ है जिसके लिए विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में ये तय हुआ है कि 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक विश्व हिन्दू रक्षा परिषद पूरे देश भर में अभियान चलाकर मंदिर निर्माण के लिए लोगों को मथुरा पहुँचने का आह्वाहन करेगा। 6 दिसंबर को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के लाखों सनातन सेना के लोग मथुरा पहुंचेंगे और मंदिर परिसर में ही शौर्य दिवस मनाएंगे और बाबर की निशानी को उसी दिन हटाएंगे।
3 विश्व हिंदू रक्षा परिषद के तीसरे प्रस्ताव में यह तय किया गया है कि जब तक मथुरा में कृष्ण जी का भव्य मंदिर नहीं बनता तब तक वहां पर मौजूद बाबर द्वारा मंदिर के अंदर जबरदस्ती बनाई गई मस्जिद में नमाज ना पढ़ी जाए क्योंकि वह पवित्र मंदिर है। इसके लिए मथुरा में एक अभियान चला कर जिम्मेदार लोगो तक बात पहुचायेंगे।अभियान का नाम होगा बृज स्वाभिमान अभियान।
4 चौथे प्रस्ताव के तौर पर ये तय किया गया है कि आंदोलन मथुरा के पक्ष में ना खड़े होने वाले तमाम राजनीतिक दलों के खिलाफ भी रहेगा। इसके लिए नारायणी सेवा वाहिनी का गठन किया जाता है जो तमाम उन राजनीतिक दलों के दफ्तरों और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे जो लगातार कृष्ण जन्मभूमि में भव्य कृष्ण जी के मंदिर का विरोध में खड़े हुए हैं।
5 पांचवें प्रस्ताव में यह तय किया गया है कि धर्मांतरण को रोकने के लिए अब देश भर के अलग-अलग राज्यों में कॉल सेंटर बनाएंगे जो एंटी धर्मांतरण कॉल सेंटर के तौर पर काम करेगा।
6 छठे प्रस्ताव में ये तय किया गया है एंटी रोमियो एस्कॉर्ट का गठन अब हर जिले में किया जाएगा उत्तर प्रदेश में और यह स्क्वाड लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए काम करेगा
7 धर्म संसद के सातवें प्रस्ताव के तौर पर ये तय किया गया है
विश्व सनातन संसद का गठन होगा।
8 आठवे प्रस्ताव के तौर पर ये तय किया गया है कि. “कृष्णभूमि–ब्रज संरक्षण अभियान” चलाया जाएगा जिसमे मथुरा-वृंदावन सहित समूचे ब्रज क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए लोगो को जागरूक किया जाएगा
9 नवे प्रस्ताव के तौर पर ये तय किया गया है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाये रखने के लिए मंदिर परिसरों तथा उनके आसपास मांस-मदिरा की दुकानों को बंद कराने को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
10– एक करोड़ GenZ को सनातन युवा सेवा अभियान से जोड़ने का प्रस्ताव पास हुआ है।
11—नवरात्र के मौके पर दुर्गा शक्ति स्वरूपा अभियान शुरू करने का प्रस्ताव पास हुआ है।
दुर्गा शक्ति स्वरूपा अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं युवतियों को सुरक्षा, जागरूकता के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए मंडल स्तर पर सुरक्षा कैम्प लगाए जाएंगे जिसमे महिलाओं को अपने बचाव के लिए मार्शल ट्रेनिंग दी जाएगी।
12 12 वे प्रस्ताव के तौर पर ये सहमति बनी है कि यूनिफार्म सिविल कोड के समर्थन में विश्व हिंदू रक्षा परिषद घर घर दस्तक और हस्ताक्षर अभियान चलायेगा।