नेमरा, रामगढ़। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच रहे हैं। गांव में आगंतुकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं सभी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेमरा पहुंच रहे लोगों से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया और उनके स्नेह एवं संवेदनाओं को स्वीकार किया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने और अपनी उपस्थिति के माध्यम से परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए सभी आगंतुकों का आभार जताया।
संस्कार भोज में शामिल होने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों से लोग नेमरा पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों के आगमन को देखते हुए मुख्यमंत्री व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उनका प्रयास है कि कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले लोगों के लिए आवश्यक इंतजाम सुचारु रूप से संचालित हों और किसी को भी परेशानी न हो।
मां के निधन से शोकाकुल मुख्यमंत्री इस दौरान लोगों से मिलकर उनकी संवेदनाएं स्वीकार कर रहे हैं। नेमरा में जुट रहे लोगों की मौजूदगी के बीच शोक की इस घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना और एकजुटता का भाव देखने को मिल रहा है।












