पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मिली शुभकामनाओं और स्नेह के लिए वरिष्ठ नेताओं एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा कि लोक सेवक आवास पर वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं से आत्मीय शुभकामनाएं एवं स्नेह प्राप्त कर वह अभिभूत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी का अपार स्नेह, विश्वास और अपनत्व उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। यह उन्हें बिहार की जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की नई ऊर्जा एवं प्रेरणा देता है।
उन्होंने अपने संदेश में सभी के प्रेम, स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास ही उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।
