Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

सीएम सम्राट ने बिहार में खेल कैलेंडर जारी करने का दिया निर्देश

दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक बिहार राज्य खेल सम्मान समारोह, मशाल टैलेंट आइडेंटिफिकेशन लॉन्च, FIE कैडेट/जूनियर पुरुष फॉयल विश्व कप, FIH प्रो लीग, राजगीर मैराथन सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का आयोजन प्रस्तावित है।

खेल परिसरों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर उन्हें संबंधित खेल संघों को हस्तांतरित करने का निर्देश, ताकि उनका बेहतर उपयोग एवं रखरखाव सुनिश्चित हो सके।

बिहार में खेल उपकरण निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने तथा राज्य को खेल निर्माण के क्षेत्र में सक्षम बनाने पर विशेष जोर।

पारंपरिक एवं जनजातीय खेलों, महिला योग सप्ताह, वरिष्ठ नागरिकों के वॉकाथॉन, ई-स्पोर्ट्स और कबड्डी लीग जैसे आयोजनों के माध्यम से खेलों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर।

पटना, 24 नवम्बर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में खेल विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक राज्य में प्रस्तावित विभिन्न खेल आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की गयी। मुख्यमंत्री ने बिहार में खेल कैलेंडर जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी आयोजनों को सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में खेल संस्कृति को मजबूत करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

बैठक में बिहार राज्य खेल सम्मान समारोह, मशाल टैलेंट आइडेंटिफिकेशन लॉन्च समारोह, राजगीर में विंटर कैंप, FIE कैडेट / जूनियर पुरुष फॉयल विश्व कप, बिहार रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप, FIH प्रो लीग, बिहार पुरुष कबड्डी लीग, राजगीर मैराथन 2027 सहित कई महत्वपूर्ण खेल आयोजनों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने बिहार में खेल परिसरों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन खेल परिसरों को संबंधित खेल संघों को जल्द से जल्द हस्तांतरित किया जाए, ताकि उनका प्रभावी उपयोग और उचित रखरखाव सुनिश्चित हो सके। उन्होंने खेल आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने राज्य में खेल उपकरण निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बिहार में खेल सामग्री के निर्माण की संभावनाओं को विकसित किया जाए। इससे खेल क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा राज्य की औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक महीने कम से कम एक खेल कार्यक्रम में संबंधित प्रभारी मंत्री की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि आयोजनों को प्रोत्साहन मिले और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़े। बैठक में बिहार के खेल इतिहास पर बिहार संग्रहालय में खेल प्रदर्शनी, वरिष्ठ नागरिकों के लिए वॉकाथॉन, महिला योग सप्ताह, ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, स्वदेशी एवं जनजातीय खेलों, गंगा तट पर बीच गेम्स कार्निवल तथा महिला कबड्डी लीग जैसे आयोजनों पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, स्वास्थ्य और बिहार की पहचान को मजबूत करने का महत्वपूर्ण आधार है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

बैठक में खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, खेल विभाग के सचिव श्री दीपक आनंद, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

मुख्यमंत्री सम्राट ने 2025 बैच के प्रशिक्षु आई०पी०एस० अधिकारियों को दिए सुशासन एवं जनसेवा के मंत्र

Next Post

बिहार में ए०आई० एवं मशीन लर्निंग आधारित ग्लोबल डिलीवरी सेंटर होगा स्थापित :- CM सम्राट

Advertisement