नई दिल्ली। bigg boss 16 में ड्रामा अपने चरम पर है। एक तरफ सारे घरवाले हाथ धोकर गौतम और सौन्दर्या के पीछे पड़े हैं तो दूसरी तरफ शालीन भनोट की चिकन की समस्या का हल हो ही नहीं पा रहा है। इन सभी घमासान के बीच अब एलिमिनेशन का वक्त आ चुका है। तो आइए जानते हैं इस वीकेंड कौन घर से बेघर हो सकता है।
यह भी पढ़ें
क्या बिग बॉस 16 से बाहर होंगे साजिद खान? शर्लिन चोपड़ा ने लगाया यह आरोप
गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित, दो चरण में मतदान; 8 दिसंबर को नतीजे
एलिमिनेशन का हफ्ता
पिछले हफ्ते डेंगू से पीड़ित होने के बाद भी सलमान खान ने वीकेंड के लिए शूट किया था। उन्होंने जहां घरवालों की जमकर क्लास लगाई वहीं ये भी बताया कि दिवाली के शुभ अवसर पर इस हफ्ते घर से कोई भी बेघर नहीं हो रहा है।
इसका मतलब है कि इस बार के ‘शुक्रवार का वार’ में किसी न किसी का घर से बाहर जाना पक्का है, पर आप एक सीक्रेट जानकर शॉक्ड रह जाएंगे कि इस बार वोटिंग लाइंस को बंद कर दिया गया है। मतलब दर्शकों के वोट्स के आधार पर किसी को एलिमिनेट नहीं किया जाएगा।
घर से बेघर होगा ये कंटेस्टेंट
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होने वालों में सुम्बुल तौकीर खान, सौंदर्या शर्मा और अर्चना गौतम का नाम शामिल है। घरवालों ने इन तीनों को इस बार एलिमिनेट किया था। अब वोटिंग लाइंस बंद हैं।
ऐसे में बिग बॉस की खबरें देने वाले ‘द खबरी’ का दावा है कि इस बार घरवालों से उनकी मर्जी पूछी जाएगी और ज्यादातर लोग सुम्बुल का नाम लेंगे। जिसके बाद सुम्बुल को सीक्रेट रूम में रखा जाएगा और उनके सो-कॉल्ड दोस्तों की हकीकत दिखाई जाएगी।
सुम्बुल पर गिरेगी गाज
दरअसल, पीछे काफी समय से सलमान खान कोशिश कर रहे हैं सुम्बुल को जगाने की। इसके लिए एक बार उनके पापा तक बिग बॉस के सेट पर आ चुके हैं। पापा ने एक्ट्रेस से साफ कहा कि शालीन-टीना से दूर रहो और अपना गेम खेलो।
पर सुम्बुल हैं कि उन्होंने न मानने की कसम खा रखी है। पिछले हफ्ते भी सलमान खान ने टीवी की इस ‘इमली’ को जमकर लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा कि आप ऐसे ही हफ्ते दर हफ्ते शो में पीछे होती जा रही हैं।
bigg boss 16, bigg boss 16 news, bigg boss 16 latest news,