मुंबई। भारत के चोटी के उद्योगपति गौतम अडानी के अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अडानी पावर (Adani Power Share Price) के शेयरों पिछले 6 महीनों में निवेशकों को जबर्दस्त रिटर्न दिया है
पिछले 6 महीनों में कंपनी का शेयर प्राइस करीब 3 गुना हो गया है। इस अवधि में अडानी पावर के शेयर 98 रुपये के लो से 344.50 रुपये तक पहुंचे और सोमवार को 291.70 रुपये पर बंद हुए। पिछले छह महीने में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 172.24 फीसद का रिटर्न (Big Return) दिया है।
अडानी पावर शेयर की प्राइस हिस्ट्री
25 जुलाई, 2022, 03:59 PM IST तक अडानी पावर के शेयर की कीमत पिछले बंद भाव 291.3 रुपये की तुलना में 0.14% ऊपर यानी 291.70 रुपये थी। अगर पिछले एक हफ्ते में इसके प्रदर्शन को देखें तो अडानी पावर के शेयर की कीमत 0.64% बढ़ी और एक महीने में इसकी कीमत 10.30 फीसदी बढ़ी।
जबकि, 3 महीने में अडानी पावर के शेयर की कीमत 7.22% बढ़ी वहीं, 6 महीने 172.24% बढ़ी। एक साल पहले जिसने इस स्टॉक में एक लाख रुपये का निवेश किया होगा, उसका पैसा अब 29000 रुपये से अधिक हो गया होगा। क्योंकि इस अवधि में यह स्टॉक 190.39 फीसद उछला है।
वहीं, पिछले 3 साल में इसने 369.73 फीसद का तगड़ा रिटर्न दिया है। यानी 3 साल में ही निवेशक का एक लाख 4.69 लाख से अधिक हो गए।
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले विशेषज्ञों से परामर्श लें।