नई दिल्ली। अग्निवीर भर्ती में पहाड़ के युवाओं को लंबाई में छूट पूर्व की तरह मिलती रहेगी। यह आश्वासन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को दिया। महाराज ने कहा कि रक्षा मंत्री ने पहाड़ के युवाओं के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया है।
महाराज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अग्निवीर भर्ती में लड़कों के लिए लंबाई का मानक 170 सेंटीमीटर तय किया गया है। जबकि पूर्व में पहाड़ के युवाओं के लिए लंबाई का मानक 163 सेमी तय कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें
उप्र: ग्राम पंचायतों में होगी सचिव की भर्ती, जल्द जारी होगा विज्ञापन
डीयू कैंडिडेट्स का गलत फायदा उठाने की फिराक में धोखेबाज, यूनिवर्सिटी ने किया सावधान
अग्निवीर में लंबाई के बदले गए इस मानक के कारण पहाड़ के युवाओं को बड़ा नुकसान हो रहा है। भर्ती में चयनित होने वालों में उनकी संख्या कम हो रही है। पहाड़ की बजाय मैदानी मूल के युवा अधिक भर्ती होंगे, जो पहाड़ के युवाओं के लिए एक बड़ा नुकसान है।
रक्षा मंत्री से इस मानक को पूर्व की तरह किए जाने की मांग की गई। जल्द ही पुरानी व्यवस्था होगी। अब भविष्य में जो भी भर्ती होगी, उसमें पहाड़ के युवाओं के लिए पुराने मानक ही लागू होंगे।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान आर्मी इंटेलिजेंस सिस्टम को मजबूत किए जाने पर जोर दिया गया। पहले 300 युवाओं के बैच में सिर्फ आठ का ही चयन हो रहा था। अब 40 युवा भर्ती हो रहे हैं। लड़कियों की लंबाई के मानक को भी पहाड़ के हिसाब से कम करने की मांग की गई।
भारत की स्थिति भी इजरायल की तरह
महाराज ने कहा कि जिस तरह इजरायल चारों ओर से घिरा हुआ है। वही स्थिति भारत की भी है। पाकिस्तान, चीन से घिरे होने के कारण हमें हमेशा मजबूत स्थिति में रहना है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब भारत पूरी तरह अपने सैटेलाइट सिस्टम पर निर्भर है।
#Agniveer_recruitment