बिजनेस एंटरप्रेन्योर और फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दिविता जुनेजा को ‘बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में ‘डेब्यु क्राउन अवॉर्ड’ से नवाज़ा गया है। फिल्म में उनकी दमदार प्रैजेंटेशन, फ्रेश टैलेंट, ग्रेसफुल पर्सनैलिटी, और तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के लिए उन्हें यह अवार्ड दिया गया। चंडीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में बिजनेस, एंटरटेनमेंट और अन्य क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है दिविता जुनेजा ने हाल ही में रिलीज़ हुई अपनी डेब्यू फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जिसमें उन्होंने आशुतोष राणा, संजय मिश्रा, गुलशन ग्रोवर और प्रीत कमानी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा की।
अभिनय के साथ-साथ दिविता एक सफल बिजनेस एंटरप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने अपने लग्ज़री फ्रेग्रेंस ब्रांड ‘डजाने अत्तर’ के माध्यम से फ्रेग्रेंस इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। लगातार मिल रहे सम्मान यह साबित करते हैं कि दिविता जुनेजा सिनेमा और व्यवसाय—दोनों क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों की ओर तेज़ी से बढ़ रही हैं।