नई दिल्ली। सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड सीरीज बस कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह एडवांस बुकिंग कलेक्शन बता रहे हैं।
मल्टीप्लेक्स में की शानदार कमाई
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ एक्शन पैक्ड मूवी है, जिसमें एक बार फिर सनी देओल का दमदार अवतार देखने को मिलेगा। सनी देओल के फैन इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें, तो मल्टीप्लेक्स में पहले दिन के आंकड़े सामने आए हैं।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने गदर 2 की ओपनिंग डे के लिए कितने टिकट बिक गए, इसकी जानकारी शेयर की है। ट्वीट के अनुसार, ‘गदर 2’ ने मल्टीप्लेक्स में ओपनिंग डे पर 30, 050 टिकट्स बिक गए हैं। उन्होंने बताया PVR में 12100, INOX में 8600 और Cinepolis में 9350 टिकट्स बिक गए हैं। यह सिर्फ 11 अगस्त के आंकड़े हैं।
‘पठान’ के बाद बनाएगी रिकॉर्ड!
‘गदर 2’ के एडवांस बुकिंग रिस्पांस को देखकर ऐसी चर्चा है कि ‘पठान’ के बाद ‘गदर 2’ मास बेल्ट्स में बड़ी ओपनिंग ले सकती है। फिल्म क्रिटिक्स का कहना है कि ‘गदर 2’ 15 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है।
गानों ने बनाया माहौल
हाल ही में फिल्म का गाना ‘मैं निकला गड्डी लेके’ रिलीज हुआ था। इस गाने को पिता-बेटे की जोड़ी उदित नारायण और आदित्य नारायण ने गाया है। ‘गदर’ में इसी गाने को उदित नारायण ने गाया था। इसके पहले ‘उड़ जा काले कावां’ गाना भी नए कलेवर में री-रिलीज किया गया। इसके अलावा अरिजीत सिंह की मधुर आवाज में ‘खैरियत’ ने भी लोगों का दिल छू लिया है। ट्रेलर के अलावा ‘गदर 2’ के गानों ने पहले ही माहौल बना दिया है।