मुंबईं। बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन की खबर ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, मल्टीपल ऑर्गन फेलियर उनके निधन का कारण बना।
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए बीता साल भी काफी भारी रहा था, जब कई नामचीन कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कहा। अब नए साल में भी कला जगत को एक और बड़ा झटका लगा है। आशा भोसले ने अपने करियर के लगभग आठ दशकों में संगीत की दुनिया को अनगिनत यादगार गीत दिए और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
हाल ही में देश के प्रधानमंत्री ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की थी। मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और करीबी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे।