ओटीटी एक्ट्रेस तानिया चटर्जी और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीच कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। तानिया द्वारा पब्लिक में चैट दिखाने के बाद चहल ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है।
क्या है पूरा मामला
तानिया चटर्जी ने हाल ही में दावा किया था कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर “क्यूट” बताया था। उन्होंने इन चैट्स को पैपराजी के सामने कैमरे पर दिखाया, साथ ही क्रिकेटर की प्रोफाइल भी ओपन करके दिखाई। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
वीडियो के वायरल होने के बाद चहल की टीम ने तानिया से इन मैसेजेस को हटाने की मांग की। तानिया के अनुसार, जब उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कर दिया गया। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने सिर्फ चैट शेयर की है, किसी तरह का अपमान या चरित्र पर टिप्पणी नहीं की।
तानिया का पक्ष
तानिया ने कहा कि उन्होंने चहल की छवि खराब नहीं की है। उनके मुताबिक, “डिफेम का मतलब किसी का अपमान करना होता है, और मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। मैं उनका सम्मान करती हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि वीडियो इतना वायरल हो जाएगा और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ेगा।
टाइमलाइन पर उठे सवाल
तानिया का दावा है कि यह मैसेज 2023 में भेजा गया था, जब चहल की शादी धनश्री वर्मा से हो चुकी थी। हालांकि, चहल और धनश्री का तलाक 2025 में हुआ। इस टाइमलाइन को लेकर अब पूरे मामले में नए सवाल खड़े हो रहे हैं। इस विवाद के सामने आने के बाद अब कानूनी प्रक्रिया और दोनों पक्षों की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।