नई दिल्ली। बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनोट किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इस बार वह प्रोफेशनल लाइफ की वजह से नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, कंगना का नाम पर ईज माय ट्रिप के को फाउंडर निशांत पिट्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की अयोध्या से साथ में फोटो सामने आने के बाद इनके रिलेशन के कयास लगने शुरू हो गए।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दोनों की दो अलग-अलग समय की फोटो सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, रेडिट्ट पर कंगना की निशांत पिट्टी के साथ फोटो सामने आई है। एक फोटो में कंगना ने पेस्टल ग्रीन कलर का सूट और उसके ऊपर शॉल ओढ़ा है। वहीं, दूसरी फोटो में एक्ट्रेस ने साड़ी पहनी है।
बता दें कि एक्ट्रेस अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं। समारोह ख़त्म होने के बाद उन्होंने जय श्रीराम का नारा लगाकर इस एतिहासिक दिन का जश्न मनाया।
लोगों ने लिए मजे
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों ने खूब मजे लिए हैं। एक ने लिखा, ‘कंगना की हो रही बैड ट्रिप, तो कंगना ने कहा ‘ईज माय ट्रिप’।’ एक ने कमेंट किया, ‘बिना मालदीव्स’ गए ही मालदीव हो गया।’ तीसरे ने लिखा, ‘इस आदमी को पता ही नहीं है इसके साथ क्या होने वाला है।’
एक्ट्रेस ने किया इंकार
इन रूमर्स पर एक्ट्रेस ने मीडिया में गलत जानकारी न फैलाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वह किसी और को डेट कर रही हैं, जिसका खुलासा वह सही समय आने पर करेंगी।
कंगना रनोट वर्कफ्रंट
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो फैंस उन्हें भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में देखेंगे। उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ इस साल 14 जून को रिलीज हो रही है।