मुंबई। ‘भूल भुलैया 2’ से दर्शकों के दिलों में अपनी मजबूत जगह बनाने वाले बॉलीवुड के हॉट अभिनेता कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का ऐलान हुआ है। इस प्रोजेक्ट में कार्तिक के साथ साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान होंगे।
कबीर खान करेंगे निर्देशन
निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने फिर एक रोमांचक कास्टिंग की है। साजिद, कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका में अपनी अगली बड़ी परियोजना शुरू करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि इस अनटाइटल्ड परियोजना को कबीर खान फिल्म्स द्वारा सह-निर्मित और कबीर खान द्वारा निर्देशित किया जाएगा।
दूसरी तरफ यह अनटाइटल्ड परियोजना साजिद और कबीर को एक बार फिर एक साथ लाएगा, हिट फिल्म निर्माता द्वारा अभिनेता कार्तिक आर्यन को पहली बार पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में पेश करते हुए देखना दिलचस्प होगा।
Happy to announce our next, directed & jointly produced by @kabirkhankk starring @TheAaryanKartik. Going on floors early next year💥
Marking the coming together of #SajidNadiadwala, #KabirKhan & #KartikAaryan. This big scale spectacle is based on a true story!@WardaNadiadwala pic.twitter.com/WyJSz3XB5C
— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) July 18, 2022
नए अंदाज में नजर आएंगे कार्तिक
इस प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानकारी नहीं सामने आई है। कहा जा रहा कि इसके सस्पेंस को खास तौर पर छिपाकर रखा जा रहा है। इसे एक ऐसी मनोरंजक फिल्म कहा जा रहा है, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखी होगी। बॉलीवुड के तीन दिग्गजों के एक साथ आने की घोषणा ने निश्चित रूप से फिल्म लवर्स के बीच उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
कार्तिक आर्यन की फीस
याद दिला दें कि कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म शहजादा, 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इन दिनों फिल्म भूल भुलैया 2 की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म प्यार का पंचनामा से डेब्यू किया था।
स्कूपवूप की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्यार का पंचनामा के लिए कार्तिक को 1.25 लाख रुपये मिले थे, जबकि भूल भुलैया 2 के लिए 15 करोड़ रुपये फीस मिली है।