बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि निक जोन्स हर शुभ काम से पहले उनसे पूजा करने को कहते हैं। अपने एक पौडकास्ट में प्रियंका ने बताया कि निक और प्रियंका दोनों एक दूसरे के कल्चर का सम्मान करते हैं और बढ़ावा देते हैं।
निक और प्रियंका दोनों ही हैं काफी धार्मिक
एक्ट्रेस ने बताया कि, ‘मै मानती हूं की अपनी मंजिल तक पहुंचने का मैप केवल भगवान हैं। फर्क नहीं पड़ता की आप कौनसे धर्म से हैं, हम सब एक ही दिशा में भगवान की ओर बढ़ रहे हैं।’
प्रियंका ने कहा, ‘मैं घर पर पूजा करती हूं और निक मुझे कुछ नया शुरू करने से पहले पूजा करने के लिए कहता है क्योंकि इसी तरह उसने हमेशा अपने जीवन में कुछ शुभ शुरू किया है, भगवान को धन्यवाद करते हुए। हम दोनों के पास यह पालन-पोषण है, और हमने अपने परिवार के भीतर भी इसे बनाए रखा है।’