मुंबई। मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह मगंलवार को अमृसर से करतारपुर जा रहे थे इस दौरान उनकी कार का एक्सिडेंट हो गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा उनकी कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्ट के लिए डेडबॉडी भेज दी है। हादसा किस कारण से हुआ है इसकी जांच की जा रही है।
उनके निधन से फैंस सदमे में हैं। दिलजान के चले जाने से उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। उनके निधन की खबर आते ही पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सिंगर सुकशिंदर शिंदा ने दिलजान के निधन पर दुख जताया है।
सिंगर सुकशिंदर ने जताया दुख सोशल मीडिया पर उन्होंने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है।
इस दुनिया से दिलजान की विदाई। #Rip #Diljaan #waheguru. सोशल मीडिया पर फैंस दिलजान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मिस पूजा, सचिन अहूजा ने भी दिलजान के लिए पोस्ट शेयर की है।