बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान की रिहाई के बाद से बॉलीवुड के सितारों की लगातार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इसी कड़ी में अब फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा का एक ट्वीट सामने आया है, जिससे वो चर्चा में आ गए हैं। वो अपने बेबाक अंदाज़ के चलते सुर्ख़ियों में बने रहते हैं।
‘बॉलीवुड में दिवाली खान की रिलीज़ के लिए रिज़र्व’
शनिवार को आर्यन खान आर्थर रोड जेल से रिहा हुए थे। जेल से निकल कर वो सीधे अपने घर मन्नत पहुंचे थे। राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बॉलीवुड में दिवाली हमेशा एक खान की रिलीज़ के लिए रिज़र्व रहती है। इस साल भी ऐसा ही है, एक खान रिलीज़ हुआ है।’ ये ट्वीट निर्देशक ने 12 बजे किया। बता दें की आर्यन को सुबह 11 बजे जेल से रिहा किया गया था।
Also Read-राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर बजेंगी शहनाइयां, नवंबर में रचाएंगे शादी
क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन को 3 ओक्टुबर को गिरफ्तार किया गया था। वो 8 ओक्टुबर से आर्थर रोड जेल में बंद थे। उन्हें रिहा करते वक़्त कोर्ट ने 14 शर्तें भी रक्खी थीं। आर्यन के साथ गिरफ्तार हुए उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी रिहा कर दिया गया है। आर्यन को जेल से घर ले जाने शाहरुख़ खान खुद आर्थर रोड जेल पहुंचे थे।