हॉलीवुड: अमेरिकी अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है। ‘हीरोज’ और ‘नैशविले’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज से पहचान बनाने वाली हेडन के निधन की खबर से हॉलीवुड में शोक की लहर है। उनके निधन की पुष्टि उनके प्रतिनिधि ने की है।
रिप्रेजेंटेटिव ने की निधन की पुष्टि
हेडन पैनेटीयर के प्रतिनिधि ने अमेरिकी मीडिया को उनके निधन की जानकारी दी। परिवार की ओर से जारी बयान में उनके निधन पर गहरा दुख जताया गया और प्रशंसकों से इस मुश्किल समय में परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की गई।
अभिनेत्री की मौत की वजह को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, उनकी मौत से जुड़े हालात की जांच की जा रही है।
‘हीरोज’ से मिली दुनियाभर में पहचान
हेडन को NBC के मशहूर शो ‘हीरोज’ में क्लेयर बेनेट के किरदार से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने ‘नैशविले’ में जूलियट बार्न्स की भूमिका निभाकर भी खूब लोकप्रियता हासिल की। फिल्मों में वह ‘स्क्रीम’ फ्रेंचाइजी और ‘रिमेंबर द टाइटन्स’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।
37वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले निधन
हेडन पैनेटीयर का जन्म 21 अगस्त 1989 को हुआ था। वह अपना 37वां जन्मदिन मनाने से महज कुछ दिन दूर थीं। उनके निधन की खबर ने उनके फैंस को गहरा झटका दिया है। સોશિયલ मीडिया पर प्रशंसक अभिनेत्री के यादगार किरदारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।