वाराणसी। बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री सनी लियोनी ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए व गंगा आरती में भी शामिल हुईं। दर्शन पूजन के पश्चात पूर्व आइएएस अभिषेक सिंह के साथ किए गए अपने म्यूजिक एल्बम के प्रमोशन को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान सनी लियोनी कहा कि हर काम करने का पैशन होना चाहिए। दिल से किया जाने वाला हर काम अच्छा होता है। उन्होंने कहा अगर मौका मिला तो धार्मिक फिल्में करूंगी लेकिन इस तरह की फिल्में बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए।
काशी यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित रहीं सनी लियोनी
अपनी काशी यात्रा को लेकर सनी लियोनी बेहद उत्साहित रहीं। उन्होंने बताया कि गंगा में नाव की सैर करने के साथ चाय पिया और बनारसी पान भी खाया। अपनी क्रिकेट की दीवानगी को भी जाहिर किया। विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की जीत और फाइनल मैच के लिए शुभकामना दीं।
अपने एलबम के बारे में अभिषेक सिंह ने बताया कि इसके गीत युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए शूट किए गए हैं। मस्ती भरे गीतों को उन्होंने खुद लिखा, कंपोज किया और गाया भी है।
जिंदगी में सपने देखने चाहिए
अभिषेक सिंह ने कहा कि फिल्मों में काम करने का उनका मन पहले से था। कोई प्लटेफार्म नहीं मिल पा रहा था। उनका कहना है कि जिंदगी में सपने देखने चाहिए और उसे पूरा करने के लिए प्रयास भी करना चाहिए।
नाना पाटेकर द्वारा फैन को थप्पड़ मारने पर अभिषेक ने कहा कि यह गलत है अगर पीड़ित उनके पास आता है तो उनकी कानूनी कार्रवाई करने सहायता करूंगा। अभिषेक सिंह के साथ सनी लियोनी ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया और गंगा आरती देखा।