दुबई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल होना है. दोनों ही टीमें मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक अजेय रही हैं. भारत ने जहां बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई तो ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड और अफगानिस्तान को हराया. इंग्लैंड के खिलाफ तो ऑस्ट्रेलिया ने 351 रनों के सफल लक्ष्य का पीछा किया था. हालांकि, भारत के पास एक फायदा यह है कि उसने अपने सभी मुकाबले दुबई में ही खेले हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपने मैच पाकिस्तान में खेले हैं.
कब और कहां होगा मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को दुबई में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा, जबकि दोपहर 2 बजे मैच का टॉस होगा.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस सेमीफाइनल का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर करेगा. वहीं जियो स्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
ऑस्ट्रेलिया टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, कूपर कोनोली, एडम ज़म्पा.