नई दिल्ली। बीजेपी ने चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया था। अब बीजेपी ने अपने इस वादे को पूरा करने का फैसला किया है। इसके तहत दिल्ली की सभी पात्र महिला नागरिकों को हर महीने 2500 रुपये का वित्तीय सहायता मिलेगा। यह योजना ऑनलाइन उपलब्ध होगी और सभी पात्र महिलाएं इसके लाभ के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
पात्रता मानदंड
उम्मीदवार महिला नागरिक होनी चाहिए।
महिला नागरिकों का दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए।
महिला नागरिकों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
पात्र महिला नागरिकों के पास बैंक खाता होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
राशन कार्ड
पते का प्रमाण
मोबाइल नंबर