ओमान क्रिकेट टीम ने नेतृत्व में बड़ा फैसला लेते हुए कानपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मे विनायक शुक्ला को नया कप्तान नियुक्त किया है. इससे पहले वह टीम में उपकप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे थे और लगातार अपने प्रदर्शन तथा मैदान पर शांत और संतुलित नेतृत्व के लिए पहचाने जाते रहे हैं.

विनायक शुक्ला का जन्म भारत के कानपुर में हुआ था, लेकिन वह पिछले कुछ समय से ओमान क्रिकेट सिस्टम का हिस्सा हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उपकप्तान रहते हुए उन्होंने टीम के लिए कई अहम मौकों पर जिम्मेदारी निभाई है और चयनकर्ताओं का भरोसा लगातार जीता है.

ओमान क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला टीम के आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और लंबी अवधि की रणनीति को ध्यान में रखते हुए लिया है। माना जा रहा है कि विनायक शुक्ला की कप्तानी में टीम को स्थिरता, बेहतर रणनीति और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी…ओमान क्रिकेट हाल के वर्षों में एसोसिएट क्रिकेट में लगातार सुधार कर रहा है.

टीम ने कई मजबूत टीमों को कड़ी टक्कर दी है और अब नए कप्तान के साथ वह अपने प्रदर्शन को एक नई ऊंचाई तक ले जाने की तैयारी में है | विनायक शुक्ला के सामने अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी टीम को बड़े टूर्नामेंट्स में बेहतर परिणाम दिलाने और खिलाड़ियों के बीच मजबूत तालमेल बनाने की होगी क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फैसला ओमान क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत साबित हो सकता है, जहां टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और मजबूत करेगी
