कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे ICC T20 WORLD CUP में भारत के धाकड़ बल्लेबाज़ विराट कोहली के पास इतिहास बनाने का मौक़ा है। कोहली T20 WC में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें
T20 WC 2022 में बुमराह की जगह खेलेंगे मो. शमी, ये खिलाड़ी बने स्टैंडबाय
मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष पद, सोनिया-राहुल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद
दरअसल, T20 WC के इतिहास में महज एक ही ऐसा बल्लेबाज है, जिसने 1000 रनों का आंकड़ा पार किया है और वह हैं श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने। जयवर्धने ने 2007 से 2014 के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कुल 31 पारियों में 1016 रन बनाए हैं।
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास नीदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ टी20 वर्ल्ड कप का बेताज बादशाह बनने का मौका होगा। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली फिलहाल महेला जयवर्धने और क्रिस गेल के बाद तीसरे नंबर पर हैं।
क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में 2007 से 2021 के बीच 31 पारियों में ही 965 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने 2012 से 2022 के बीच 20 पारियों में 927 रन बनाए हैं। कोहली फिलहाल महेला जयवर्धने से 89 रन और क्रिस गेल से 38 रन पीछे हैं। विराट नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अगर 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो वह सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे।
विराट कोहली का टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। उन्होंने 131.48 के स्ट्राइक रेट और 84.27 के औसत से ये रन बनाए हैं। विराट अगर अपनी फॉर्म में जारी रखते हैं, तो वह इस टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा रनों का अंबार खड़ा कर सकते हैं, जिससे पार पाना आने वाले समय में किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत मुश्किल होगा।
T20 WC, T20 WC latest news, Virat Kohli in T20 WC, T20 WC 2022,