मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर सिविल अस्पताल में आग लगने से 10 कोरोना मरीजों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक आग अस्पताल के कोविड वार्ड में लगी थी। अहमदनगर के कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने घटना की पुष्टि की है।
हादसे में 6 मरीज बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायल मरीजों का इलाज किया जा रहा है। आग की तस्वीरें बेहद भयानक है। अस्पताल से धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। आग लगते ही अस्पताल में चीख पुकार मच गई।
मरीज असहाय चिल्लाते रहे। जब कोरोना वार्ड में आग पहुंची तो वहां डरावना दृश्य था। कई मरीज बेबस थे और भाग नहीं पा रहे थे। इस आपा धापी में 10 मरीजों की मौत हो गई और 6 मरीज झुलस गए हैं।