मुंबई। अजय देवगन जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। इस बात का ऐलान उन्होंने अपनी बेटी न्यासा के जन्मदिन पर किया है। बेटी के बर्थडे पर उन्होंने अपनी वेबसीरीज ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ का टीजर रिलीज किया।
सोशल मीडिया पर टीजर रिलीज करते हुए उन्होंने बताया कि यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज है। अजय ने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- क्राइम थ्रिलर रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस को अनाउंस करते हुए मुझे खुशी हो रही है। ये किलर होने वाली है।
बता दें कि अजय की डेब्यू वेबसीरीज ब्रिटिश साइकोलॉजिकल सीरीज लूथर का भारतीय रूपांतरण है। अजय देवगन इसमें एक पुलिसवाले की भूमिका में होंगे। सीरीज का निर्माण एप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं। इसे डिजनी हॉटस्टार वीआईपी पर दिखाया जाएगा।